मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया
जानसठ। गोमती कन्या इंटर कालेज के हाई स्कूल व इंटर की टॉपर छात्राओं को अमेरिका में जाकर बसे तलडा निवासी रवि ऐरन ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
बृहस्पतिवार को गोमती कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या हिमांशु आर्य ने बताया कि कालेज में आयोजित कार्यक्रम में बताया कि गांव तालड़ा निवासी रवि ऐरन ने कालेज के एक कार्यक्रम में आकर हाईस्कूल की टॉपर छात्रा रजनी पुत्री सिकंदर तथा इंटर की टॉपर शिवानी पुत्री बिजेंद्र को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रितु गोयल, ज्योति, बाला, रेखा गर्ग, रणपाल, धर्मवीर, द्रौपद मित्तल, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।