फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई
विज्ञापन

मोरन। श्रावणी अमावस्या के मौके पर दूर दराज से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य को अर्जित किया।
शुक्रताल के गंगा घाट पर सुबह श्रद्धालुओं ने स्नान किया। गंगा घाट के पुरोहितों के द्वारा पित्रों की आत्मा की शांति के लिए विशेष पूजा अर्चना करा कर दान किया। जिसमें वस्त्र, अनाज, चावल, फल, मिठाइयां आदि के साथ-साथ आयोजित हवन में आहुति देकर अपने परिवार की खुशियों के लिए मनोकामना भी मांगी। इसके बाद नगर के शुकदेव आश्रम में शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव की समाधि पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उनको नमन किया। प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर मन्नत का धागा बांधकर सप्त ऋषि मंदिर में स्थित भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन भी किए। हनुमान धाम, दंडी आश्रम, गणेश धाम, शिव धाम, पीतांबरा धाम, गोडिया मठ, शनि धाम, गीता घाट धाम, सच्चा धाम, राम आश्रम, श्री रामुनुज कोटि तिलक धारी आश्रम, मानव निर्माण योग आश्रम, महाशक्ति सीद्धपीठ आश्रम आदि मंदिरो के दर्शन कर साधु संतों का आशीर्वाद लिया। आयोजित सत्संग, भागवत कथाओं को श्रवण कर धर्म लाभ कमाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें