फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान दिलेराम को श्रद्धांजलि अर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
पहलवान दिलेराम को श्रद्धांजलि अर्पित
विज्ञापन

तितावी। कुश्ती और सामाजिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले पहलवान दिलेराम सैनी को लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राजनीतिज्ञ, सामाजिक, धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उनकी शोक सभा में मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि पहलवान दिलेराम बघरा क्षेत्र की पहचान थे। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाने-माने पहलवान रहे। उनकी प्रेरणा से क्षेत्र के युवा बड़ी संख्या में कुश्ती के क्षेत्र में आगे आए। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा कि पहलवान जी का जीवन चरित्र ऐसा था, जो सभी को प्रभावित करता था। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी ने कहा कि दिलेराम सैनी ने पूरी जिंदगी निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा की। डीएवी कॉलेज के कला विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ महावीर सिंह ने कहा कि पहलवान ने आर्य समाज की पद्धति पर अपना जीवन जीया। वह आर्य समाज के सभी नियमों का पालन करते थे। रुड़की से आए इतिहासकार कर्णसिंह सैनी, डॉ तेजपाल सैनी, हुकुम सिंह, कैप्टन प्रवीण चौधरी, अतर सिंह सैनी, पूर्व प्रधानाचार्य नरेश सैनी, बसपा नेता राकेश शर्मा, शिवान सैनी, भाजपा नेता सुधीर सैनी, सतेंद्र मुरादपुरा, डॉ संजीव आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर पहलवान के बेटे मिलन आर्य को पगड़ी पहनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें