करंट से मजदूर की मौत,
मोरना। गांव धीराहेड़ी में करंट लगने से गन्ना मिल के मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
भोपा के गांव धीराहेड़ी निवासी बालेंद्र (45) पुत्र नारायण शर्मा मोरना के दि गंगा चीनी मिल में मजदूरी करता है। शनिवार शाम को बालेंद्र चीनी मिल से मजदूरी करके घर लौटा था। बालेंद्र जैसे ही घर में घुसा। अचानक बिजली में फाल्ट होने से केबिल का तार टूटकर बालेंद्र के सिर पर जा गिरा। करंट लगने से बालेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बालेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान सुक्रमपाल राठी व ग्रामीण हादसे की जानकारी पर मृतक के घर पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।