फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी पर मानसूनी बारिश हो रही बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस के कारण हाल हुआ बेहाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी से आम जनता को तेज बारिश भी राहत नहीं दे पाई। मौसम में चिपचिपाहट से लोग अधिक परेशान हैं।
सोमवार को सुबह से ही लोग गर्मी और उमस से बेहद परेशान दिखाई दिए। भारी उमस और पसीने में चिपचिपाहट ने लोगों को अधिक व्याकुल कर दिया। दोपहर के समय कुछ देर के लिए बारिश हुई तो लोगों ने राहत महसूस की। कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिली, लेकिन कुछ देर बाद फिर से वही स्थिति बन गई। आम जनता भीषण गर्मी से फिर परेशान हो उठी। बारिश से दिन में कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हो गया। चार-पांच दिन से प्रतिदिन बारिश होने के बाद भी मौसम में बदलाव नहीं हो पा रहा है। न्यूनतम तापमान अभी भी 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना है। तापमान नहीं घटने से तपिश भी कम नहीं हो रही है। मौसम में अजीब सी चिपचिपाहट अधिक कष्टकारी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें