फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण बढ़ा, 845 हुए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
11 लोग मिले पॉजिटिव, नौ मरीज ठीक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर और देहात में कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। जांच के दौरान लगातार लोग संक्रमित मिल रहे हैं। शनिवार को भी 11 नए मरीज मिले हैं। जबकि नौ मरीज ठीक होकर घर लौट आए हैं।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 11 नए केस सामने आए है। रैपिड एंटीजन जांच में आठ मरीज मिले हैं, जबकि तीन लोग सैंपल की जांच में पॉजिटिव आए हैं। इनमें खेड़ी फिरोजाबाद का एक, कुरालसी गांव का एक, बड़कली का एक, शहर के विश्वकर्मा चौक निवासी तीन, जाट कालोनी की एक महिला, गांधी कालोनी का एक, राघव विहार का एक, शहर का एक तथा आबकारी विभाग के एक कर्मचारी की बेटी भी कोरोना संक्रमित मिली है। सभी मरीजों को कोविड अस्पताल भेजा जा रहा है। एडीएम ने बताया कि शनिवार को नौ मरीज ठीक हुए है। अब तक 621 मरीज ठीक हो चुके है, जबकि कुल 845 मरीज हो गए हैं। एक्टिव केस 205 है, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें