जिले में 103 सामुदायिक सुलभ शौचालय बने
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री गांवों में बनाए जा रहे सुलभ शौचालयों का 19 अक्तूबर को शुभारंभ करेंगे।
विकास भवन के सभागार में डीपीआरओ एसके श्रीवास्तव ने जनपद के सभी बीडीओ की बैठक ली। 19 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हर ग्राम पंचायत में बने हुए सामुदायिक सुलभ शौचालय के डिजिटल उद्घाटन की तैयारियों की जानकारी ली। जनपद में 103 सामुदायिक सुलभ शौचालय बन चुके हैं, जिन्हें जीरो टैग करा दिया गया है। वहीं, 481 सामुदायिक सुलभ शौचालय के लिए भूमि अधिग्रहण की जा चुकी है और 378 सामुदायिक सुलभ शौचालय बनाने के लिए ग्राम पंचायतों द्वारा काम कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत यह सामुदायिक सुलभ शौचालय बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान जनपद के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।