संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय कुमार की देखरेख में क्षेत्र के गांव सिखेड़ा, राजपुर कलां, मीरापुर, रामराज में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने 102 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उनको दवाई का वितरण किया।इस दौरान कर्मचारियों ने महिलाओं को परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी दी गई तथा सामग्री वितरित की। एएनएम ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीके लगाए। 39 मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर और खून की जांच भी स्वास्थ्य मेले में की गई। इस दौरान डॉ. अजय, डॉ. नदीम, डॉ. सुषमा शर्मा, अब्दुल कलीम, गंभीर, जावेद आदि ने स्वास्थ्य मेले में सहयोग किया।