फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली लोगों के लिए जान का खतरा बने

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली लोगों के लिए जान का खतरा बने
विज्ञापन

रतनपुरी। खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर शुगर मिल में गन्ने लेकर जाने वाले ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली के कारण सड़क से गुजरना मुहाल हो गया है। गत माह ओवरलोड गन्ने के ट्रैक्टर ट्राली के कारण हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत होने के बावजूद भी ट्रैक्टर ट्राली चालक ओवरलोडिंग से बाज नहीं आ रहे हैं। इसका खामियाजा सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को अपनी जान से हाथ धोकर भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

28 मार्च को बुढ़ाना से खतौली जा रही डग्गामार जीप रामपुर कांटे के पास खतौली शुगर मिल में गन्ना डाल कर वापस आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से टकराई थी। हादसे में दो महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा था। भाकियू कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष कपिल सोम के नेतृत्व में ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने एवं डग्गामारी को तुरंत रोकने के लिए खतौली-बुढ़ाना मार्ग को जाम कर दिया था। अधिकारियों ने डग्गामार एवं ओवरलोडिंग पर तुरंत अंकुश लगाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था। इसके बाद रतनपुरी पुलिस ने करीब एक हफ्ते तक लगातार खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर ओवरलोडिंग और डग्गामार वाहनों के विरुद्ध जबरदस्त चेकिंग अभियान भी चलाया था। लेकिन ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली चालक फिर से अपनी हठधर्मिता पर आ चुके हैं। ग्रामीणों ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से काल का कारण बने इन गन्ने के ट्रैक्टर ट्रॉली से इस सडक़ को मुक्ति दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें