कार ट्रक के नीचे घुसी, चालक घायल
जानसठ। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गांव चितौड़ा के पास अनियंत्रित होकर कार ट्रक के नीचे जा घुसी। राहगीरों ने खिड़की तोड़कर कार चालक को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। शनिवार को मीरापुर क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर चुड़िय़ाला निवासी आसिफ पुत्र इशाक अपनी कार से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था। वह जैसे ही गांव चितौड़ा से आगे निकला, तभी वाहन को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से ट्रक के नीचे घुस कर क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने कार की खिडकी तोड़कर चालक आसिफ को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत में चालक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।