किसान सेवा समिति की वार्षिक बैठक
मोरना। किसान सेवा समिति मोरना में आयोजित वार्षिक बैठक मेें एडीओ सहकारिता श्रीराम शिरोमणी ने कहा कि मिट्टी की जांच कर जमीन के अनुसार फसल की समय से बुवाई कर किसान कम लागत में अच्छी पैदावार ले सकते हैं। खेती की जमीन में गोबर की खाद और संतुलित मात्रा में रसायनिक तत्वों की पूर्ति करें। सचिव रवि बालियान ने बताया कि वर्ष 17-2018 में 11.25 करोड़ के ऋण का वितरण किया गया। जिसके द्वारा समिति को 24 लाख 80 हजार का लाभ हुआ। समिति चेयरमैन सुनीता राठी ने कहा कि किसान समय से ऋण को लेकर किसान हित की योजनाओं का लाभ उठाएं और समय से ऋण को चुकाकर मुनाफा कमाएं। इस मौके पर उपसभापति उदयवीर राठी, विनोद शर्मा, भंवर सिंह, प्रभा देवी, सवेेंद्र राठी, राजेंद्र सिंह, वीर सिंह, राजेश, रामपाल सिंह, प्रधान प्रकाश वीर आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के आयोजन में मनोज, वैभव, बालकिशन शर्मा, कविता, तेजपाल, अमित आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। इस दौरान सचिव धीर सिंह पुंडीर, ज्ञानेंद्र सिंह, सोमपाल राठी, ओमप्रकाश आदि रहे।