फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से ग्रामीण की मौत, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

मंसूरपुर। नेशनल हाईवे पर सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि बाइक सवारों को भी मामूली चोट आई। एक बाइक सवार इलाज के दौरान मेडिकल से फरार हो गया। मृतक के भाई की तरफ से फरार बाइक सवार युवक के विरुद्ध मुकदमा कराया गया।
विज्ञापन

मंसूरपुर के गांव दूधाहेड़ी निवासी अनिल पुत्र रामपाल ने बताया कि उसका भाई अमित (35) रविवार देर रात मेरठ से घर लौैट रहा था। वहीं, अमित हाईवे पर बस अड्डे के तिराहे पर बस से उतर कर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान खतौली की ओर से मुजफ्फरनगर की ओर जाते बाइक सवारों ने अमित को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अमित को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों बाइक सवारों को भी मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां से बाइक चला रहा युवक जतिन पुत्र वेदव्रत निवासी गांव बलियाणा, जिला रोहतक, हरियाणा इलाज के दौरान फरार हो गया। बाइक पर पीछे बैठे उसके साथी आशीष पुत्र किरण निवासी रोहतक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आशीष ने पुलिस को बताया कि वह और उसका दोस्त घूमने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। बाइक उसका दोस्त जतिन चला रहा था। पुलिस ने आशीष को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी केपीएस चाहल का कहना है कि बाइक चलाने वाला युवक मेडिकल कॉलेज से इलाज के दौरान फरार हो गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें