फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं का 45 दिवसीय टीकाकरण अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुओं का टीकाकरण अभियान शुरू
विज्ञापन

चरथावल। ब्लॉक में खुरपका और मुंहपका की बीमारी से बचाव के लिए 45 दिवसीय टीकाकरण का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा ने झंडी दिखाकर किया। ब्लॉक के हर गांव में पशुओं को घर-घर जाकर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को राजकीय पशु चिकित्सालय में खुरपका, मुंहपका रोग नियंत्रण अभियान के 23 वें चरण में पशुपालन विभाग द्वारा ब्लॉक के प्रत्येक गांव में पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। पशु चिकित्साधीक्षक डॉ. अमरदीप सिंह ने बताया कि चार महीने से कम और आठ महीने से अधिक गर्भित पशुओं को छोड़कर तमाम पशुओं के टीकाकरण किया जाना है। इसके लिए विभाग द्वारा टीकाकरण वाहन का इंतजाम किया गया है। वाहन द्वारा पूरी टीम सूची के क्रमानुसार संबंधित गांव जाएगी। वेटरनिटी फार्मासिस्ट अनिल अग्रवाल, पूर्व नगराध्यक्ष मिथुन त्यागी, अनुज त्यागी, दुष्यंत पुंडीर, जैकी राज सैनी, मनीष गर्ग, रविकांत त्यागी, सिंपल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें