खतौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नगर एवं क्षेत्र से स्वास्थ्य विभाग की आशाओं ने अपनी मांगों लेकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल कर आंदोलन करेंगी।
शुक्रवार को आशाएं एकत्र होकर अस्पताल में पहुंची और मांगों के समर्थन में अस्पताल में प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार ने वादा किया था कि आशाओं को सरकारी नौकरी का दर्जा दिया जाएगा, लेकिन अभी तक उनको सरकारी नौकरी का दर्जा नहीं दिया गया है। जिसको लेकर अन्य मांग भी पूरी नहीं होने को लेकर आशाओं में भारी रोष व्याप्त है। मौके पर आशा उषा, अनीता, बीना देवी, सरोज, पुष्पा, ज्योति, सुशीला, प्रतिभा, रेशमा, रेखा, सुमन, प्रमिला आदि आशाएं शामिल रहीं।