मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे बाईपास पर ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच परिजन घायल हो गए। घायल परिजन हरियाणा के गुरुग्राम से ऋषिकेश जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। हरियाणा के गुरुग्राम निवासी गौरव शाह अपनी पत्नी वर्षा शाह, ससुर चंद्रकांति और सास के साथ कार टैक्सी से ऋषिकेश जा रहा था। जब कार मुजफ्फरनगर बाईपास पर पहुंची तो भी एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में उक्त चारों के अलावा कार चालक समेत सभी गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।