फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार व बैंच के बीच मधुर संबंध जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नव गठित कमेटी ने ली शपथ
विज्ञापन

बुढ़ाना। बार एसोसिएशन बुढ़ाना कि नव गठित कार्यकारणी का शनिवार को शपथ समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर बार एसोसिएशन के मीटिंग हॉल में समारोह में पहुंचे जनपद न्यायाधीश संजय कुमार पचोरी ने कहा कि जनता को सुलभ और सस्ता न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बार और बैंच के बीच मधुर संबधों का होना जरूरी है। अधिवक्ताओं को अनुशासन मे रहकर कार्य करना चाहिए। न्यायालय की गरिमा को ठेस नही पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ड्रेस में रहना सभी के लिए अनिवार्य है। ड्रेस से ही एक दूसरे की पहचान होती है। इस मौके पर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबू सिंह राठी और महासचिव विकास त्यागी सहित सभी पदाधिकारियों तथा सदस्यों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलवाई गई। अधिवक्ताओं ने न्यायालय संबंधी कई समस्याऐं जनपद न्यायाधीश के सामने बताई। उन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। शपथ ग्रहण समारोह में सिविल जज बुढ़ाना ज्योति अग्रवाल और बार एसोसिएशन के अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें