फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल को साथ लेकर ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव खिजरपुर में खसरा नं. 193 व 203 की करीब छह बीघा भूमि पर ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर रखा था। तहसीलदार रतन वर्मा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम बुधवार को पुलिस बल के साथ गांव खिजरपुर पहुंची। इस टीम ने खसरा नं. 193 की करीब तीन बीघा भूमि पर ग्रामीण सहंसरपाल द्वारा किया गया अवैध कब्जा हटवाया। तहसीलदार ने बताया कि ग्राम पंचायत की इस जमीन पर सहंसरपाल अवैध कब्जा करके खेती कर रहा था। खसरा नं.203 की भूमि पर कई ग्रामीणों ने गोबर आदि डालकर अवैध कब्जा किया हुआ था। इस जमीन को भी कब्जा मुक्त कराया गया। अधिकारियों ने चेेतावनी देते हुए कहा कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें