मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा बडे़ धूमधाम से मनाई गई है। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी के मन को मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने सुविचार, कविता पाठ, भाषण आदि प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गौतम बुद्ध के जीवन से संबंधित अंगुलिमान वाली घटना का मंचन किया गया। जिसके माध्यम से संदेश दिया गया कि यदि आप किसी व्यक्ति को जीवन प्रदान नहीं कर सकते है तो आपको उनके प्राण लेने का कोई अधिकार नहीं है। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने कहा कि नम्रता व्यक्ति का सबसे बड़ा गुण है जो किसी का भी हृदय परिवर्तन कर सकता है। बच्चों को सत्य अहिंसा की राह पर चलना चाहिए। आज समस्त विश्व अराजकता, हिंसा, झूठी चकाचौंध में लिप्त है ऐसे समय में गौतम बुद्ध जैसे मसीहा या महापुरुष के आदर्शों पर चलकर ही हम शांति प्राप्त कर सकते हैं।