लोक कल्याण मेले में लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिले के अफसरों ने अवगत कराया। जिला विकास अधिकारी मोती लाल व्यास ने कहा कि गांवों में बेरोजगार युवकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गठित स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता पर सरकारी योजनाओं के तहत काम दिया जाएगा।
सोमवार को ब्लॉक प्रांगण में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों को विभिन्न विभागों के अफसरों ने योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। डीडीओ व्यास ने कहा कि लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ पात्रों दिलाने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी और प्रधान पारदर्शिता बरतें। पहुंचे। योजना के लाभ लेने वाले आवेदनों की निष्पक्ष जांच कराने के पश्चात लाभर्थी कार चयन करें। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना और पेंशन संबंधी योजनाओं को ईमानदारी से चयन कर पात्र का लाभ दिलाने के लिए कहा। जिला कृषि अधिकारी जिला कृषि अधिकारी वीर सिंह तेवतिया ने कृषि संबंधी योजनाओं में उन्नतशील बीजों और आधुनिक उपकरण पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी। डीपीआरओ पवन कुमार ने प्रधानों द्वारा कराए गए विकास कार्यों से अवगत कराया। बीडीओ डॉ. साजिद अहमद ने स्वयं सहायता समूह को बेसिक शिक्षा में ड्रेस आदि का कार्य प्राथमिकता पर कराया जा रहा है, ताकि बेरोजगार ग्रामीण आत्मनिर्भर बन सकें। मनरेगा के अंतर्गत तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी मौ. कासिम जिला बेसिक शिक्षाधिकारी चंद्रकेश यादव, तहसीलदार सदर रणजीत सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह, बीईओ अलका अग्रवाल, मथुरा प्रधान सुरेश पाल, चौकड़ा प्रधान सुभाष चंद त्यागी, नगलां राई प्रधान हाजी नफीस हुसैन, विनोद प्रधान, बिरालसी प्रधान के पति मोहन सिंह, रोनी हरजीपुर प्रधान कप्तान सिंह, बधाई कलां सचिन मलिक मौजूद रहे।