ग्रामीण को हत्या की धमकी दी
मुजफ्फरनगर। एक ग्रामीण को किसी ने फोन पर धमकी दी कि उसने हत्या करने की 70 हजार में सुपारी ली है, यदि वह उसका फोन रिचार्ज करा देगा, तो वह उसे एक माह का समय दे देगा। पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
उक्त पीड़ित ग्रामीण शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलीरा का शत्रुघ्न है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो अप्रैल को उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि वह सुपारी किलर है, उसने हत्या की सुपारी 70 हजार रुपये में ली है। यदि वह उसके फोन में 250 रुपये का रिचार्ज करा देगा, तो वह उसे एक माह का समय दे देगा। आरोप है कि फोनकर्ता ने पीड़ित से कहा कि वह अकेला नहीं है, बल्कि उसका पूरा गैंग हैं। शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
किशोरी का अपहरण
मुजफ्फरनगर। लछेड़ा निवासी महिला ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह हरिद्वार में रहकर अपने बच्चों को पाल रही है। आरोप है कि वह यहां जिला चिकित्सालय में दवाई लेने के लिए आई थी। उसके साथ उसकी नाबालिग बेटी भी थी। आरोप है कि उसकी बेटी का कुछ युवकों ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया। आरोप है कि आरोपी किसी प्रकार की कार्रवाई करने पर उसकी बेटी की हत्या करने की धमकी दे रहे है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
मकान कब्जाने का प्रयास
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के कंबलवाला बाग निवासी धर्मवीर बालियान ने पुलिस को बताया कि उसका एक मकान गऊशाला में है। आरोप है कि उसके मकान के कागज रामलीला टिल्ला निवासी महिला ने फर्जी तरीके से तैयार कराए जब वह अपने मकान में कार्य करा रहा था, तो महिला ने कुछ लोगों के साथ पहुंची और काम रुकवा दिया। आरोपियों ने वहां काम कर रहे राजमिस्त्री के साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।