फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक कल्याण कारी मेले में डी एम,एसएसपी के ना पहुंचने से लोग हुए मायूस।

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी।
विज्ञापन

लोगों से सीधा संवाद करने के लिए आयोजित लोक कल्याणकारी मेले में डीएम और एसएसपी के न पहुंचने पर लोगों में मायूसी छा गई।
सोमवार को खंड विकास कार्यालय की तरफ से लोगों से सीधा संवाद करने के उद्देश्य से कस्बे में सत्या विहार बैंक्वेट हाल में एक कल्याण कारी मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें डीएम, एसएसपी को आना था मगर कार्यक्रम के अंत तक दोनों अधिकारी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे जिस पर लोगों में मायूसी नजर आई। जिस डीडीओ मोती लाल व्यास सहित कार्यक्रम में मौजूद अन्य विभाग के कर्मचारियों ने अपने अपने विभाग द्वारा संचालित मुख्य मंत्री पेंशन, वृद्धावस्था, छात्रवृत्ति पारिवारिक और पुत्रियों हेतु शादी अनुदान, अत्याचार, उत्पीड़न, किसान कर्ज माफी आदि दर्जनों योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान ग्राम तुगलक पुर के प्रधान प्रताप सिंह ने गांव के विद्यालय में तीन कक्षाओं पर मात्र एक अध्यापक होने की शिकायत कर अन्य अध्यापकों की नियुक्ति करने की मांग रखी जिसे कार्यक्रम में मौजूद बीएसए ने अनसुना कर दिया।
जिस पर प्रधान ने कर्मचारियों को नसीहत करते हुए कहा कि योजनाओं की मात्र जानकारी देने से काम नहीं चलता योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना चाहिए ताकि पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम के अंत में प्रधान संगठन द्वारा डीडीओ को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी मौहम्मद कासिम, कौशल विकास योजना अधिकारी संदीप कुमार, एसीएमओ डॉ. बीके ओझा, बीएसए चंद्र केश, जिला कृषि अधिकारी जशबीर सिंह, एडीओ पंचायत योगेश दत्त त्यागी के अलावा ग्राम प्रधान नवीन राठी, प्रताप सिंह, हरिओम त्यागी, नेपाल सिंह, रितू परण सिंह, मनीष चौधरी, जोगेंद्र सिंह, परवेश कुमार, नरपत सिंह, अर्जुन सिंह, संजू कुमार, मनोज चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुत्र को तलाश करने की गुहार लेकर थाने पहुंचा पिता
पुरकाजी। थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लनपुर निवासी शिब्बा के 21 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार को गांव का ही एक व्यक्ति दो अप्रैल को मुजफ्फरनगर रैली में ले गया था। जिसके घर वापस ना लौटने पर उसके परिजनों ने उसकी काफी तलाश की मगर उसका एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर सोमवार को उसका अंधा पिता थाने पहुंचा और पुलिस से अपने पुत्र का सुराग लगाने की गुहार की है।
विज्ञापन


जहर खाने से युवती की मौत
पुरकाजी। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक युवती ने जहर खा लिया। परिजन पुरकाजी अस्पताल लाए थे जहां से गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां पर उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। जिसका उसके परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर चुपचाप दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें