फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज का चक्का जाम करेगी यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अरसे से लंबित चली आ रही मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का पारा चढ़ गया है। अप्रैल में रोडवेज का चक्का जाम करने की रणनीति बनाई गई है। डिपो पर कर्मचारियों ने आम सभा कर अपनी मांगों, समस्याओं के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन शाखा ने डिपो की वर्कशॉप में आम सभा का आयोजन किया। क्षेत्रीय मंत्री राजकुमार तोमर ने कहा कि मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की घोषणा अनुसार परिवहन निगम 100 करोड़ के फायदे में है, लेकिन कर्मचारियों को एक जनवरी 2016 से घोषित सातवां वेतनमान क्यों नहीं दिया जा रहा है। सरकार समान कार्य के लिए समान वेतन व्यवस्था लागू करें। निगम कर्मचारियों को एसीपी लगाने पर रोक लगी हुई है, इससे आक्रोश बना है। वहीं, मृतक आश्रित कर्मचारियों को नियुक्ति दी जाएं। वक्ताओं ने कहा कि 10 अप्रैल से पूर्व कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो यूनियन मध्यरात्रि से 24 घंटे के लिए हड़ताल शुरू कर दी है। चक्का जाम कर बसों का संचालन रोका जाएगा। सभा की अध्यक्षता बृजलाल शर्मा तथा संचालन रणवीर सिंह ने किया। क्षेत्र अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, शाखा अध्यक्ष सुशील कुमार, वीरेंद्र कुमार, सुनील शर्मा, राहुल गुप्ता, राकेश कुमार, रूपिन त्रिभुवन सिंह, राजीव कुमार, विजेंद्र दत्त, विजय कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें