मंसूरपुर। नेशनल हाईवे पर टूटे हुए नाले से आम लोग परेशान हैं। यह टूटा नाला हादसे का सबब बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी व जिला प्रशासन से तुरंत मरम्मत कराने की मांग की है। नेशनल हाईवे पर मंसूरपुर बस स्टैंड पर दो महीने पहले नाला टूट गया था। बस स्टैंड होने के कारण यहां पर काफी भीड़भाड़ रहती है। किसान शुगर मिल में अपने गन्ना वाहन लेकर यहीं से गुजरते हैं। कुछ दिन पहले टूटे हुए नाले से बचाने के प्रयास में एक कार गन्नों से भरी भैंसा बुग्गी से टकरा गई थी। इस टूटे हुए नाले के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। आसपास के दुकानदारों सुनील कुमार, वसीम, वीरसिंह कश्यप, लकी, नंदकिशोर पांचाल, राजकुमार, नरेश कुमार आदि ने प्रशासन से टूटे हुए नाले की मरम्मत कराने की मांग की है।