फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम आबादी के बीच शमशान घाट का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण कार्य रुकवाने की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा नेताओं के साथ मोहल्ला महमूदनगर, मदीना कालोनी, सरवट, हाजीपुरा, कैशर कालोनी, हमीदपुर सैफी कालोनी, राहिल कॉलोनी, इमरान कॉलोनी आदि के लोग श्मशान घाट के निर्माण कार्य का विरोध करते हुए डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि चक्कर वाली सड़क पर खसरा नंबर 241 की भूमि पर श्मशान घाट का निर्माण किया जा रहा है, उसके आसपास 90 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है। ये निर्माण मात्र राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के उद्देश्य से किया जा रहा है, इसके निर्माण से क्षेत्र में बीमारियों और प्रदूषण के फैलने की संभावना बनी है। लोगों ने प्रशासन से इसकी जांच कराने के साथ ही निर्माण कार्य बंद कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में सपा नेता साजिद हसन, अलीम सिद्दीकी, शमशेर मलिक, शौकत अंसारी, राकिब कुरैशी, असद पाशा, शुजाअत राना के अलावा इरफान, आजम, यासीन, रहमान, राव सलीम, इसरार, शाह आलम, मारूफ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें