फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेरो पलटी, हेड कांस्टेबिल व सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। रतनपुरी थाने की डायल 100 बोलेरो के अचानक ब्रेक जाम होने से अनियंत्रित होकर पलट गई। बोलेरो सवार चालक सिपाही और हेड कांस्टेबल घायल हो गए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह डायल 100 को को गांव सठेड़ी से किसी वारदात के होने की सूचना मिली। इस पर चालक सिपाही पवन राठी गाड़ी लेकर रतनपुरी से सठेड़ी के लिए चल दिया। जब वे रतनपुरी गांव के बाहर टेलीफोन एक्सचेंज के सामने पहुंचा, तो अचानक चलती हुई बोलरो का अगला ब्रेक जाम हो गया। बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। स्पीड तेज होने के कारण बोलेरो पलटे खाती हुए फिर सीधी हो गई। बोलरो पलटने से चालक सिपाही पवन राठी को सिर, छाती और कमर में काफी चोटें आई। इसके अलावा हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार को भी मामूली चोटें आई। सूचना पर रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने घायलों को पहले खतौली स्थित सेंट फ्रांसिस अस्पताल भेजा, जहां से सिपाही पवन राठी को मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दी गई। घायल सिपाही की हालत अब ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें