फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसिद्ध चौपाल के रास्ते पर अवैध कब्जे का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव शौरम के ग्रामीण बुधवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। शिकायती पत्र उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र को दिया, जिसमें बताया कि उनके गांव में प्रसिद्ध ऐतिहासिक चौपाल है। इस चौपाल पर जाने वाले मुख्य रास्ते पर गांव का एक ग्रामीण अतिक्रमण करके निर्माण कर रहा है। अवैध निर्माण के कारण गांव की प्रसिद्ध चौपाल का रास्ता काफी संकरा हो गया है। ट्रैक्टर ट्राली और भैंसा बुग्गी आदि नहीं निकल पा रही है। ऐतिहासिक चौपाल और उस पर जाने वाले मुख्य रास्ते के सुंदरीकरण के लिए पुरातत्व विभाग की ओर से भी कार्य किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी से अवैध निर्माण हटवाने की मांग की। उपजिलाधिकारी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष शाहपुर को रास्ते पर अवैध कब्जा न होने देने के निर्देश दिए। फकीर चंद, गजेंद्र सिंह, सहदेव, ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें