बुढ़ाना। वेतन संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर संग्रह अमीनों का तहसील मुख्यालय में धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।
धरना स्थल पर संग्रह अमीनों ने बताया कि 11 सूत्री मांगे जिनमें ग्रेड वेतन में वृद्धि करने, पदोन्नति की पूर्व व्यवस्था बहाल करने, पात्रों को द्वितीय प्रोन्नति वेतन प्रदान करने, बाइक भत्ता, पदनाम परिवर्तन, प्रतिभूति की समाप्ति तथा शैक्षिक योग्यता स्नातक करने की मांग की गई। संग्रह अमीनों ने कहा कि वसूली के नाम पर सिर्फ अमीनों को ही उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। राजस्व विभाग के कार्यरत संग्रह अमीन दिन रात कड़ी मेहनत करते हैं। उनकी समस्याएं जस की तस खड़ी हैं। मौके पर रामकुमार शर्मा, प्रमोशन, राकेश, नदीम, कुलदीप, अमित सहित तहसील के सभी संग्रह अमीन मौजूद रहे।