चोरी की बाइक समेत दो बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नईमंडी पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों से तमंचा और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।
नईमंडी इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो युवक गांधी कालोनी में घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर गांधी कॉलोनी के हनुमान मंदिर के पास से चेकिंग के दौरान दो युवकों को रोका तो वे भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेेने पर तमंचा और चाकू मिले। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाइक चोरी की है। आरोपियों ने अपने नाम गुलाब पुत्र राजाराम निवासी घासीपुुरा और ग़ुलजार पुत्र खुर्शीद निवासी सुजडू बताया। पुलिस जांच की तो पता चला कि बरामद हुई बाइक मंसूरपुर क्षेत्र से चोरी की गई थी, जिसका मुकदमा मंसूरपुर थाने में दर्ज है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
कुकर्म करने वाले दो आरोपी जेल भेजे
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने किशोर से कुकर्म करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक आरोपी बीते डेढ़ वर्ष से फरार चल रहा था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक निवासी किशोर के साथ उसके मोहल्ले के ही युवक 28 जून 2016 को कुकर्म किया था, तभी से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा दो दिन पूर्व शहर कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव में भी किशोर के साथ कुकर्म किया गया था। किशोर के भाई ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
किशोरी की हालत गंभीर
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोतीमहल निवासी आलिया पुत्री अतीक ने मंगलवार की रात्रि में संदिग्ध परिस्थितियों में तेजाब पी लिया, जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई। किशोरी के भाई ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
सड़क हादसों में
तीन यात्री घायल
मुजफ्फरनगर। सड़क हादसों में युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
ककरौली में हुए सड़क हादसे में सोनिया पुत्री बिंदर सैनी घायल हो गई। पीनना के पास सड़क हादसे में कैराना के कंडेला निवासी सुनील पुत्र हरपाल सिंह घायल हो गया। वहलना चौक पर हुए हादसे में सतीश पुत्र रामपाल निवासी राजपुर कलां घायल हो गया। पुलिस ने सभी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।