फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने जूड़ो कराटे के दाव पेंच सीखे

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। एंबियंस एकादमी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को जूड़ों कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। स्कूल प्रबंधक भावेश गुप्ता, रविंद्र राजवंश ने बताया कि बच्चों में आत्मरक्षा के लिए आत्मबल होना बहुत जरूरी है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए बच्चों को जूड़ों कराटे का प्रशिक्षण स्कूल में ही दिया जा रहा है। प्रधानाचार्या रितिका महाजन ने बताया कि एकेडमी का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा देने के साथ साथ उनकी प्रतिभा को निखारना भी है। बच्चों में आत्मबल बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूल में समय समय पर ऐसे आयोजन कराए जाते है।
विज्ञापन


गैंगेस्टर को जेल भेजा
जानसठ। पुलिस ने गैंगेस्टर के मामले में फरार चल रहे इरशाद पुत्र नासिर को गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी थाना भोपा के गांव जौली का रहने वाला है। कुछ माह पूर्व थाना जानसठ के गांव काटका के जंगल में गोकशी की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारा था, उस समय वह अपने साथी के साथ पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया था। जबकि दो आरोपियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज था। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें