रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। जैन समाज के आचार्य श्री 108 नयन सागर महाराज का शुक्रवार को रतनपुरी में मंगल प्रवेश हुआ। उन्होंने रतनपुरी में जैन समाज द्वारा नवनिर्मित जैन धर्मशाला का उद्घाटन किया। शाम को आचार्य के श्री मुख से गुरु भक्ति का आयोजन किया गया। जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने गुरु भक्ति का रसास्वादन किया। जैन समाज के ब्रिजेश जैन ने बताया कि आचार्य श्री नयन सागर जी महाराज का शुक्रवार रात में विहार भी रतनपुरी में ही होगा। मंगल प्रवेश के दौरान ब्रिजेश जैन, नरेश जैन, विनोद जैन, अजय जैन, रमेशचंद जैन, राजेश जैन, प्रमोद जैन, सतीश जैन, सुरेशचंद जैन, अंकित जैन, पारस जैन, विकास जैन आदि ने आचार्य जी का स्वागत किया।