द दून वैली पब्लिक स्कूल में त्रिदिवसीय खेल
मुजफ्फरनगर।
द दून वैली पब्लिक स्कूल में प्ले से दो तक के बच्चों के लिए तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया।
नई मंडी स्थित स्कूल में बच्चों ने रिले रेस, बैग पैक रेस, बैलून रेस, जिग जेग, फ्लुफ्फ़ बॉल रेस, फ्रूटी रेस, स्कूप एंड बॉल रेस, हर्डल रेस, कैस्टेल रेस, स्कार्फ रेस, रिबन रेस, बैलेंसिंग रेस, अंडर ओवर रेस, बॉल बिटवीन लेग्स रेस, शटल रेस, थ्री बैलेंसिंग रेस और पिरामिड रेस में भाग लिया। विद्यार्थियों ने सभी खेलों को खेल भावना से खेला। बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों के साथ साथ शिक्षिकाओं के लिए भी खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य अपनी शिक्षिकाओं को प्रतियोगिता में भाग लेते देख बच्चों का भी मनोबल बढ़े। स्कूल प्रबंधक राज किशोर गुप्ता और प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के हौसला बढ़ाने के लिए न्यू मंडी ब्रांच हेड रुचि शर्मा एवं सर्कुलर ब्रांच हेड रीता गोयल ने विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर ,कांस्य और अन्य पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम के सुनियोजित आयोजन में गेम्स टीचर सैफर सहित सभी शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।