फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना तौल सेंटर बंद होने पर किसानों ने हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

टिकौला शुगर मिल पर तौल सेंटर बंद हो जाने से नाराज किसानों ने लिपिक का घेराव कर हंगामा कर दिया। इंडेंट कम कटने से नाराज किसानों ने दूसरा सेंटर चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

मोरना सहकारी समिति से जुडे़ ग्राम जड़वड़ में टिकौला शुगर का गन्ना सेंटर लगता है। जहां टिकौला शुगर मिल द्वारा इंडेंट कम काटने तथा बी सेंटर चालू न होने से किसान परेशान हैं। मिल द्वारा गन्ने की खरीदारी न करने से उनके खेतों में गन्ने की फसल ज्यों की त्यों खड़ी है तथा कुछ किसान गन्ने की फसल काटकर कम दामों पर कोल्हू आदि में बेचने को मजबूर हो रहे है। जिससे किसान को आर्थिक नुकसान हो रहा है तथा खेत खाली न होने से गेहूं की बुवाई समय पर नहीं हो पाएगी। किसानों ने मिल प्रशासन पर आरोप लगाते हंगामा कर दिया। बताया कि मिल प्रशासन दूसरा सेंटर जानबूझकर नहीं चला रहा है। यदि दूसरा सेंटर शीघ्र चालू हो जाए तो इंडेंट बढ़ने की संभावनाएं बढ़ जाएगी। जिससे गेहूं की फसल की बुवाई समय पर हो सकती है। मौके पर ज्ञानप्रकाश, मास्टर ऋषिपाल, जितेंद्र, सुबह सिंह, गजेसिंह, सरदार ब्रह्मपाल, गोविंदा, ओमप्रकाश, सोनू, राजेंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें