कैंप में सात लाख रुपये की वसूली
पुरकाजी(मुजफ्फरनगर)। विद्युत निगम की ओर से बुधवार को कस्बे में कैंप लगाकर करीब सात लाख रुपये की वसूली की गई। कस्बे में अभियान चलाकर बकाया बिलों के कारण 22 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। कैंप में मौजूद अधिशासी अभियंता अनुराग भल्ला ने बताया कि जिन बिलों में कमियां थी, उनमें मौके पर संशोधन कर बिलों को जमा कर लिया गया है। कैंप में एसडीओ नितिन कुमार, रामनिवास त्यागी, विजय वर्मा, अनुज कुमार, प्रदीप कुमार, जमील अहमद, शरबत अली आदि मौजूद रहे।