रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव रार्धना निवासी युवक ओमकार (20) पुत्र देवेंद्र सिंह गांव के ही अन्य युवकों के साथ जुगाड़ से मैली लेने के लिए बुढ़ाना गया था। लौटते समय रतनपुरी में काली नदी के पास मैली से भरा जुगाड़ अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जुगाड़ के नीचे ओमकार दब गया। राहगीरों ने उसे निकाल कर खतौली अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।