गन्ना मूल्य 450 रुपये क्विंटल कराया जाए
खतौली (मुजफ्फरनगर)। युवा रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक आर्य समाज में हुई। जिसमें वक्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य मात्र 10 रुपये बढ़ाए जाने की निंदा की। बैठक में प्रदेश महासचिव पंकज राठी ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। मिल मालिकों से अरबों रुपया खाकर सरकार ने किसानों को छला है। 2007-08 के बाद यह सबसे कम बढ़ोत्तरी है। इस गन्ना भाव से किसान अपने परिवार का पालन पोषण नहीं कर सकता है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से इस बार गन्ना मूल्य 450 रुपये कुंतल की घोषणा करने की मांग की है। संचालन धर्मेंद्र तोमर ने किया। इस दौरान ओमपाल सिंह, जगपाल सिंह, आनंद डायरेक्टर, विकास बालियान, राहुल, चौधरी गोपाल तोमर, मुकेश प्रधान, पुष्पेंद्र, पंडित हरिकिशन शर्मा, पप्पू प्रधान, मनीष चौधरी, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।