अध्यापकों को दिया स्वास्थ्य जागरूकता प्रशिक्षण
खतौली (मुजफ्फरनगर)। केके जैन इंटर कॉलेज में होप इनीशिएटिव संस्था की ओर से अध्यापकों की स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील के 43 विद्यालयों से 84 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने किया। संस्था के रीजनल कोआर्डिनेटर एसएम कौसर रिजवी, जयदीप डौंडियाल ने लाइफ स्टाइल डिसआर्डर, हेपेटाइटिस, साफ सफाई, मच्छर जनित बीमारियां, परीक्षा तनाव, विद्यालय में होने वाले झगडे़, नशीले पदार्थों का सेवन, ग्लोबल वार्मिंग आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया। इस दौरान नीरज जैन, अजय जैन, राजकुमार जैन, डॉ. अमित जैन, दलीप सिंह, चंदन शर्मा, संध्या नागर, मोनिका शर्मा, प्रमोद मोतला, गौरव जैन आदि मौजूद रहे।