शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
त्रिवेणी शुगर मिल का पेराई सत्र का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हो गया। सत्र के प्रथम दिन चालीस हजार क्विंटल से अधिक गन्ने की तौल की गई।
शुक्रवार को केन यार्ड में शुगर मिल के अधिकारियों की मौजूदगी में पूजा अर्चना की गई, जिसमें किसान भी शामिल थे। इसके बाद किसानों के गन्ने की तौल कराई गई। जिसमें पिपलहेड़ा गांव के किसान कालूराम की बुग्गी को मिल उपाध्यक्ष डा. अशोक कुमार ने, सिकंदरपुर खुर्द निवासी किसान शमशुल इस्लाम की गन्ने की ट्राली महाप्रबंधक गन्ना भूपेंद्र सिंह ने, खोकनी निवासी किसान की ट्रैक्टर बुग्गी की तौल सहायक महाप्रबंधक गन्ना एके सिंह ने कराई। इस दौरान तीनों कांटों पर पहली तौल कराने वाले किसान को पगड़ी पहनाकर तथा उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। मिल के उपाध्यक्ष डा. अशोक कुमार ने बताया कि मिल की पेराई क्षमता 1.20 लाख क्ंिवटल गन्ना प्रतिदिन की है। प्रथम दिन करीब 40 हजार क्विंटल गन्ना तौला गया। फिलहाल एक टरबाइन चालू की गई है। आगामी तीन दिनों में मिल की दूसरी टरबाइन चालू कर मिल को पूरी क्षमता के साथ चलाया जाएगा, जो करीब 1.10 लाख क्विंटल प्रतिदिन की पेराई पर आ जाएगी। इस दौरान एससीडीआई विश्वामित्र पाठक, सतीश बालियान, वीरेंद्र सिंह गुर्जर, पीके खंडेलवाल, डीपी सिंह, सुशांत ठाकुर आदि अधिकारी मौजूद थे।