मुजफ्फरनगर। अंबेडकर प्राइमरी पाठशाला धर्मपुरी में असहाय और निर्धन बच्चों को पाठ्यसामग्री वितरित कर स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया। नगर पालिका सदस्य पिंकी ने छात्र-छात्राओँ को शिक्षा का महत्व समझाया। कहा कि जीवन में सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा में मेहनत और समर्पण का भाव लाएं। डीएवी इंटर कॉलेज की हिंदी प्रवक्ता प्रसन्न कुमारी ने कहा कि स्वच्छता से जीवन बदलता है। बच्चे विद्यालय और घर में स्वच्छता के प्रति जागरूक बनें। इस दौरान बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई।