फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता चौड़ीकरण के आदेश, ना माने तो कार्रवाई करो

विज्ञापन
विज्ञापन
आम रास्ते का चौड़ीकरण कराने के निर्देश
विज्ञापन

खतौली। एसडीएम कन्हई सिंह ने लेखपाल को पुलिस के साथ मौके पर ले जाकर आम रास्ता का चौड़ीकरण कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम कन्हई सिंह व इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने शनिवार को कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया। गांव छछरपुर न्याय पंचायत के मजरा गांव मीरापुर खुर्द निवासी पूर्व प्रधान हरपाल ने समाधान दिवस में एसडीएम को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि ग्राम प्रधान की ओर से गांव के आम रास्ते का निर्माण किया जा रहा है। इस रास्ते पर तालाब की भूमि होते हुए भी कुछ ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया है। इस कारण रास्ते की चौड़ाई कम है। पूर्व प्रधान ने एसडीएम से इस रास्ते को चौड़ीकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें