तितावी। थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह पर हुई दुर्घटनाओं में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तितावी गांव का दीपक (30) पुत्र सुरेश रविवार सुबह बाइक द्वारा नसीरपुर से तितावी आ रहा था। सड़क पार करते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। जिसको एंबुलेंस 108 से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी दुर्घटना बघरा दरगाह के गेट के सामने हुई। गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार सारिक निवासी खालापार मुजफ्फरनगर व उसका साथी जाहिद निवासी दधेडू गंभीर घायल हो गए। दोनों के पैरों में गंभीर चोट आई है। लोगों ने पिकप गाड़ी को भागते समय पकड़ लिया। जिसे पुलिस को सौंप दिया।