फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्हाडी पर लगने वाले मेले की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना।
विज्ञापन

जाहरवीर गोगा म्हाडी मेले के आयोजन को लेेकर तैयारियां शुरू हो गई है। दो अगस्त को म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाकर मेले का शुभारंभ होगा। वहीं, मेले में श्रद्धालुओं के लिए दुकानदारों और झूला स्वामी अपने कार्यों में लगे हुए है। प्रशासन ने मेले में शांति व्यवस्था को लेकर योजना बनाकर प्वाइंट निर्धारित कर लिए है।
विज्ञापन

गांव मोरना में जाहरवीर गोगा म्हाड़ी मेले का आयोजन ग्राम पंचायत के तत्वावधान में किया जाता है। जिसमें मेला ग्राउंड में स्थित जाहरवीर गोगा महाराज मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु छड़ी निशान के साथ प्रसाद चढ़ाते है। मंदिर के पुजारी सुनील ने बताया कि सावन की शुक्ल पक्ष की दशमी दो अगस्त की सुबह को म्हाड़ी मंदिर के कपाट को श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना के लिए खोल दिया जाएगा। 30 जुलाई को छड़ियों का जुलूस नगर में निकाला जाएगा। इसमें मंदिर में व्यवस्था बनाने के लिए मंदिर समिति के प्रमोद गोपाल, राजेंद्र, ऋषिपाल, संजय, कृष्णपाल आदि लगे हुए है। ग्राम प्रधान पति शहजाद अंसारी ने बताया कि मेलेे को लेकर झूला, मौत का कुआं, सर्कस स्वामियों के साथ खेल खिलौने, मिठाइयां आदि के दुकानदार मेला ग्राउंड में अपने कार्यों में लगे हुए है। सीओ भोपा रिजवान अहमद ने बताया कि मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 15 एसआई, 15 एचसीपी, 30 कांस्टेबल, 10 महिला कांस्टेबल, दो ट्रैफिक सिपाही, एक पलाटून पीएसी, एक दमकल गाड़ी को तयशुदा प्वाइंटों पर तैनात किया जाएगा। मेले में छेड़छाड़ को रोकने के लिए एंटी रामियो स्क्वाइड भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें