फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका कर्मचारियों की तीसरे दिन भी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका कर्मचारियों की हड़ताल जारी
विज्ञापन

खतौली। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर मांगों के समर्थन में कर्मचारी तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों के समर्थन में संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमवीर व जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा व मंत्री कुलदीप व अन्य पदाधिकारियों ने अधिशासी अधिकारी व लेखाकार से समझौता वार्ता हुई। ईओ ने बताया उनको नहीं पता है कि पालिका फंड खातों में कितना पैसा है। इन अधिकारियों का कहना था कि चेकबुक, कैश बुक व अन्य विभाग से संबंधित समस्त दस्तावेज चेयरमैन के पास है। यह बात सुनकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो गया, जिस कारण समझौता नहीं हो सका। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारियों की सभी मांगों को तीन दिन के भीतर पूरा नहीं किया गया तो मुजफ्फरनगर पालिका के कर्मचारी भी खतौली कर्मचारियों के साथ हड़ताल में शामिल हो जाएंगे। समझौता वार्ता में खतौली संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह वाल्मीकि, मंत्री नरेंद्र शर्मा, हरनंद, मांगेराम, अतुल गुप्ता, मेहराजूददीन, राम किशोर, फकीर चंद, संतलाल, ऋषिपाल, प्रतिभा, पूनम, सिराज, फात्मा, रंजीत सिंह, रामपाल सिंह, संदीप, कपिल, भारत भूषण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें