मोरना। गांव किशनपुर में आरामशीन की चपेट में आकर 55 वर्षीय बुदन मियां की मौत हो गई।
गांव किशनपुर के तिस्सा मार्ग पर हाल निवासी भोपा के बुदन मियां पुत्र मेहंदी हसन की आरामशीन है। वह आरा मशीन की देखरेख कर कारोबार को चलाते थे। शनिवार सुबह वह चलती मशीन के निकट से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया। वह मशीन के चलते पट्टे की चपेट में आकर लिपट गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही प्रधान गुलबहार, शाहनजर, धीरज राठी, वरुण चौधरी, जिला पंचायत सदस्य के पति हरीश राठी, जावेद अब्बास, साबिर प्रधान, मोहम्मद दोस्त, शमशाद, इजहार प्रधान, प्रधान संगठन अध्यक्ष चंद्रवीर राठी, प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह आदि ने परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। वहीं, बुदन की पत्नी जीनत जहां, बेटे यावर, शाहबाज, रहबर व बेटी फरबाह, नाजिश आदि का रोकर बुरा हाल था।