फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छप्पर में आग लगने से 10 पशु झुलसे, एक की मौत

Tue, 28 Mar 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। सिकंदरपुर गांव में मजदूर के घर के छप्पर में आग लग गई। आग में दस पशु झुलस गए, जिनमें से एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह शिव कुमार उर्फ गुड्डू पाल अपनी पत्नी कविता व बच्चों पवन, विशाल, आर्यन, सोनू व सोनिया के साथ खेतों में मजदूरी करने गया था। घर पर ताला लगा था। शाम के समय किसी तरह घर के अंदर छप्पर में आग लग गई। लोग दीवार फांदकर घर में घुस गए और आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक छप्पर के नीचे बंधे एक गोवंश की मौत हो गई जबकि नौ पशु गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार भी अपने घर पर पहुंचा। सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने पहुंच कर आग को बुझाया। प्रधान मेनपाल सिंह, भाजपा महामंत्री योगेश गुर्जर, मिंटू, विकास चौधरी आदि ने एसडीएम जानसठ अभिषेक कुमार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। एसडीएम के आदेश पर लेखपाल सुरेश चंद ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें