फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत शिविर में ठंड से नवजात समेत दो मरे

Sun, 19 Jan 2014 02:09 AM IST
अमर उजाला, कैराना(शामली)
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड मुजफ्फरनगर के राहत शिविरों में रहने वाले दंगा पीड़ितों के जिंदगी पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन


ठंड की वजह से अकबरपुर सुन्हेटी में नवजात शिशु और मलकपुर शरणार्थी शिविर में युवक की मौत हो गई।

वहीं, बारिश में शरणार्थियों के तंबू से पानी टपके और जलमग्न हो गए। बाकी कसर तेज हवाओं ने पूरी कर दी। कइयों के आशियाने उखड़ गए।

ठंड के कारण विस्थापितों की हालत खराब हो गई। शाहपुर के मोहल्ला कस्सावान, इस्लामाबाद और बसीकलां में दंगा पीड़ित करीब चार माह से टेंट लगाकर रह रहे हैं।

अकबरपुर सुन्हेटी के ग्राम प्रधान कौसर के मुताबिक राहत शिविर में एलम निवासी असलम के एक माह के बच्चे मोहम्मद अली की मौत हो गई।

मलकपुर राहत कैंप संचालक दिलशाद और मौलवी इमदादुला नदवी के मुताबिक शिविर में बागपत जिले के टीकरी निवासी उमर (38) की मौत हो गई।

डॉक्टर चरण सिंह ने बताया कि उमर टीबी का मरीज था, जिसका मेरठ उपचार चल रहा था। एसडीएम शैलेंद्र कुमार ने उसकी बीमारी से मौत की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें