पुलिस को आशंका है कि किसी गाड़ी में शव को लाया गया और सुनसान जगह देखकर शव पटरी पर फेंक दिया गया। शव के ऊपर ही मोबाइल और आधार कार्ड भी रख दिया। इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
सवाल यह है कि जब महिला की हत्या कर दी गई थी तो उसका शव गंगनहर में भी फेंका जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। शायद हत्यारे चाहते थे कि महिला की पहचान हो जाए। इसलिए मोबाइल में भी लॉक नहीं लगाया गया था। यह भी आशंका है कि शनिवार दोपहर ही शव यहां फेंका गया।