फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाकिर मूसा के अमरोहा के तिगरी मेले में छुपे होने की आशंका, सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट

Mon, 19 Nov 2018 08:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
जाकिर मूसा
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों ने आतंकी जाकिर मूसा के तिगरी मेले में छुपे होने की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है। खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि जाकिर मूसा अमरोहा के तिगरी मेले को निशाना बना सकता है। चार दिन पहले उसे पंजाब के अमृतसर में देखा गया था। एजेंसियों से मिली सूचनाओं के बाद अधिकारियों ने जाकिर मूसा की तस्वीरें जारी कर पुलिस को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन


तिगरी मेले की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया है। आईबी समेत दूसरी एजेंसियां तिगरी में मूसा को तलाश रही हैं। खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली है कि अलकायदा कमांडर जाकिर मूसा दिल्ली और उसके आसपास के हिस्सों में आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के संपर्क में है।

अमृतसर में ब्लास्ट से दो दिन पहले उसे वहां देखा गया था। आईबी ने इस बीच सर्कुलर जारी किया है कि जाकिर मूसा तिगरी मेले में भी छुपा हो सकता है। भीड़ के लिहाज से तिगरी का गंगा मेला पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मेला माना जाता है। बता दें कि इस समय गंगा स्नान मेले के चलते तिगरी, गढ़ और बृजघाट क्षेत्र में करीब 10 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी।
विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक, प्रेम प्रकाश ने कहा कि खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद हमने फरार आतंकी जाकिर मूसा की तस्वीरें जारी की हैं। पूरे जोन में खासकर मुरादाबाद रेंज के जिलों में उसे सरगर्मी से खोजा जा रहा है। तिगरी मेले में ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को मूसा की तस्वीरें जारी की गई हैं। अभी उसके बारे में कहीं से कोई ठोस खबर नहीं है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें