फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाषण प्रतियोगिता में जैबून, रील में बबली को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय भोजपुर में बृहस्पतिवार को मंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय भोजपुर की जैबून निशा ने पहला, इंपैक्ट कॉलेज रामपुर की रक्षी मिर्जा ने दूसरा व रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय गजरौला की गौरांशी अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
रील प्रतियोगिता में राजकीय रजा पीजी कॉलेज रामपुर की बबली ने पहला, राजकीय महाविद्यालय भोजपुर के मोहम्मद अरवाज ने दूसरा तथा आनंद डिग्री कॉलेज अमरोहा की शिवानी यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक/लघु नाटिका प्रतियोगिता में राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के महक ठाकुर, मेघा ठाकुर, स्वाति पाल और नंदनी के समूह ने पहला, केजीके पीजी कॉलेज मुरादाबाद की टीम ने दूसरा और वाईएमएस पीजी कॉलेज की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नरेश कुमार ने की। उन्होंने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुरादाबाद मंडल के रामपुर, सम्भल, अमरोहा और मुरादाबाद जनपदों के विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण, सड़क सुरक्षा विषय पर रील निर्माण तथा नुक्कड़ नाटक व लघु नाटिका हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को यह संदेश दिया कि सावधानी और जागरूकता से ही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. नरेश कुमार ने की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें