फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला उत्तराखंड का युवक, रात में ही आया था रुकने के लिए

Sat, 14 Jan 2023 09:15 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

युवक की पहचान उत्तराखंड के श्रीनगर निवासी अमन नेगी (30) के रूप में हुई। अमन रामपुर क्या करने आया था। इस बात का खुलासा अभी नहीं हो सका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर में रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में श्रीनगर (उत्तराखंड) का रहने वाला युवक मृत अवस्था में मिला। शुक्रवार की रात वह होटल में रुकने आया था। शनिवार की सुबह जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो होटल कर्मियों ने उसको आवाज दी। कमरे के अंदर से कोई आवाज न आने पर होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस होटल पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई, जहां बेड पर युवक मृत स्थिति में पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की पहचान उत्तराखंड के श्रीनगर निवासी अमन नेगी (30) के रूप में हुई। अमन रामपुर क्या करने आया था। इस बात का खुलासा अभी नहीं हो सका है। सूचना के बाद अमन के परिजन भी रामपुर पहुंच गए, लेकिन वो भी यह नहीं बता पाए कि वह यहां क्या करने आया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सिविल लाइंस थानाध्यक्ष किशन अवतार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। इसलिए बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें