युवक की पहचान उत्तराखंड के श्रीनगर निवासी अमन नेगी (30) के रूप में हुई। अमन रामपुर क्या करने आया था। इस बात का खुलासा अभी नहीं हो सका है। सूचना के बाद अमन के परिजन भी रामपुर पहुंच गए, लेकिन वो भी यह नहीं बता पाए कि वह यहां क्या करने आया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सिविल लाइंस थानाध्यक्ष किशन अवतार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। इसलिए बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।